इंटर साइंस कॉलेज में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान, छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारी शपथ लेते | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के इंटर साइंस कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शिक्षकों और छात्रों ने नशामुक्त परिसर और समाज बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

हजारीबाग: नशा मुक्त भारत अभियान-मिशन स्पंदन के तहत इंटर साइंस कॉलेज में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान का आयोजन किया गया. दादी प्रकाशमनी जी की स्मृति में आयोजित दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान में कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए. सभी ने सामूहिक रूप से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली.

नशा परिवार को तोड़ देता है: वक्ता

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज के विकास में भी बाधक है. स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने मित्रों, परिजनों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया. इस दौरान कॉलेज परिसर को पूर्णतः नशामुक्त रखने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola