बरनवाल सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सूरज कुमार फिर बने अध्यक्ष
हजारीबाग में बरनवाल सेवा समिति की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ। सूरज कुमार को अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
हजारीबाग: बरनवाल (मोदी) सेवा समिति, हजारीबाग की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया. स्थानीय श्री अर्जुना कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में 50 से अधिक महिला-पुरुषों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत दीक्षा कार्यक्रम से हुई. इसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया.
सूरज कुमार फिर चुने गए अध्यक्ष
इसमें सूरज कुमार को पुनः अध्यक्ष, नरेंद्र बरनवाल को उपाध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण को सचिव, शंकर बरनवाल को उपसचिव, बिनोद कुमार बरनवाल को कोषाध्यक्ष तथा बिपिन मोदी को उप कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं राम रतन बरनवाल, श्याम सुंदर मोदी, नकुल प्रसाद बरनवाल, अर्जुन प्रसाद बरनवाल, अशोक बरनवाल और डॉ बीडी बरनवाल को संरक्षक बनाया गया.
कार्यक्रम में ये रहें मौजूद
कार्यक्रम में श्याम सुंदर मोदी, नकुल प्रसाद बरनवाल, अर्जुन प्रसाद बरनवाल, राम रतन कुमार बरनवाल, अशोक बरनवाल, नंद किशोर बरनवाल, डॉ नकुल मोदी, शंकर बरनवाल, सतीश कुमार बरनवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे. पदाधिकारियों ने समिति के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










