अवैध खनन व परिचालन पर सख्ती बरतने का निर्देश

डीसी के साथ जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक
डीसी के साथ जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक हजारीबाग. जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक गुरुवार को बुलायी गयी. समाहरणालय सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त नैंसी सहाय ने की. बैठक में पिछली टास्क फोर्स की बैठक में दिये गये निर्देश पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली गयी. उपायुक्त ने बालू के अवैध उठाव व परिचालन के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सभी चेक पोस्ट पर बालू लदे वाहनों की जांच करने को कहा. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाने को कहा. विभिन्न अंचलों से कार्रवाई का शून्य प्रतिवेदन प्राप्त होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी और स्पष्टीकरण देने काे कहा है. मौके पर डीएफओ पूर्वी ने बताया कि जिले भर से खनन का कार्य पूर्ण हो चुके 47 खदानों के मुहाने को बंद किया गया था, लेकिन वर्तमान में अवैध रूप से वैसे खदानों पर कार्य किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है. इसपर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है. मौके पर डीएफओ पूर्वी, डीएमओ अजीत कुमार, सदर एसडीओ लोकेश बारंगे, प्रशिक्षु आइपीएस श्रुति के अलावा सीओ एवं थाना प्रभारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




