बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश

Updated at : 25 Feb 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश

बाल श्रम रोकथाम को लेकर ज़िला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक

विज्ञापन

बाल श्रम रोकथाम को लेकर ज़िला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक हजारीबाग. बाल श्रम जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को अपर समाहर्ता संतोष सिंह की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में बाल श्रम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 14 बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया है. आरोपी सभी नियोजकों के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इनसे 20 हजार रुपये की राशि जुर्माना के रूप में वसूली गयी है. मुक्त कराये गये 14 बच्चों में 11 बच्चे जिले के बाहर एवं अन्य राज्य से हैं. शेष तीन हजारीबाग जिला से हैं. विमुक्त बच्चों के परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया है. जिला में बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने के लिए धावा दल क्रियाशील है. धावा दल में श्रम अधीक्षक, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जिला बाल सरंक्षण पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चाइल्ड हेल्प लाइन के अलावा कई एनजीओ शामिल हैं. अपर समाहर्ता ने कोनार पुल के आसपास विभिन्न होटल, रेस्तरां, ढाबों एवं पुराना समाहरणालय के आसपास छापेमारी कर बाल श्रम के विरूद्ध अभियान चलाने को कहा है. चाइल्ड हेल्प लाइन के लिए जारी टोल फ्री नंबर 1098 का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता के अलावा श्रम अधीक्षक, डीसीपीओ संजय प्रसाद, कार्यपालक दण्डाधिकारी, भवानी शंकर गुप्ता, रवीश कुमार, मुन्ना कुमार, रवि एवं सूरज उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola