सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका समय-समय पर सेंटर का निरीक्षण करें
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग : उपायुक्त ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग : उपायुक्त ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की
हजारीबाग. समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त नैंसी सहाय ने की. उन्होंने समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की. सावित्रीबाई फुले, किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन की भौतिक स्थिति, पोषण अभियान के तहत पोषण ट्रैकर ऐप में लाभुकों का आधार सत्यापन, टीएचआर के वास्तविक लाभुक एवं पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्टि में अंतर, आंगनबाड़ी केंद्रों में टीएचआर वितरण की स्थिति आदि की जानकारी ली. उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका को समय-समय पर सेंटर का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. सेंटर निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था, रखरखाव, शौचालय, पानी, बिजली आदि की रिपोर्ट करने को कहा. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने कहा कि महिला पर्यवेक्षिका को सेंटर चिह्नित कर कार्य करने की जरूरत है. सेंटर चिह्नित कर कार्य करने में काफी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से आंगनबाड़ी केंद्रों में टीएचआर का वितरण फेस ऑथेंटिकेशन से किया जायेगा. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










