दुर्घटना में घायल युवक की मौत, शव के साथ सड़क जाम
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 08 Oct 2025 10:04 PM
27 सितंबर की शाम वाहन की चपेट में आ गया था
इचाक. थाना क्षेत्र के निचली जमुआरी गांव निवासी दीपक रजक (25 वर्ष, पिता राजेश रजक) की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान रांची में हो गयी. जबकि घायल रौशन गिरी का इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है. दीपक रजक का शव मंगलवार की देर शाम रांची से झुमरा पहुंचा. वहां जमुआरी गांव के ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हजारीबाग-विष्णुगढ़ पथ को जाम कर दिया. सूचना पाकर दारू अंचल अधिकारी रामबालक कुमार, दारू थाना प्रभारी मो इकबाल अंसारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर जाम हटाया. इसके बाद ग्रामीण देर रात शव को लेकर गांव पहुंचे. बुधवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया. बताया जा रहा है कि दीपक विगत 27 सितंबर की शाम अपने दोस्त रौशन गिरी के साथ जमुआरी से झुमरा बाजार जा रहा था. इसी दौरान मेढ़कुरी स्थित सेवाने पुल पर सामने से आ रहे वाहन की दूधिया रोशनी से उसकी आंखें चौंधिया गयी व संतुलन बिगड़ने से वह उक्त वाहन की चपेट में आ गया. घटना में दीपक और रौशन बुरी तरह घायल हो गये. दीपक के सिर में गंभीर चोट लगी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










