ePaper

जांच से पहले सूचना लीक, अल्ट्रासाउंड संचालक फरार

Updated at : 09 Nov 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
जांच से पहले सूचना लीक, अल्ट्रासाउंड संचालक फरार

स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी जांच के लिए

विज्ञापन

चौपारण. स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम के चौपारण पहुंचने के पहले सूचना लीक हो गयी. जिससे अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालक शटर गिरा कर फरार हो गये. जांच टीम ने प्रखंड में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण किया. डॉ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि डीसी के आदेश पर जांच टीम का गठन किया गया था. टीम में डॉ राहुल कुमार सिंह के अलावा डॉ जूही चावला एवं डीडीएम दिवाकर अंबष्ठ शामिल थे. टीम ने ताजपुर के भारत अल्ट्रासाउंड, चतरा मोड़ स्थित शारदा अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, उत्कर्ष अल्ट्रासाउंड, श्री मंगलम अल्ट्रासाउंड की जांच की. इस दौरान शारदा अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद पाया गया. जांच टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कुछ देर पहले ही संचालक शटर बंद कर निकल गया. वहीं उत्कर्ष सेंटर खुला पाया गया. जांच टीम के सामने संचालक ने अल्ट्रासाउंड से संबंधित सभी पेपर प्रस्तुत किये. मौके पर डॉ उपस्थित नहीं थे. संचालक ने जांच टीम को बताया कि रोगी नहीं रहने के कारण कुछ देर पहले डॉ क्लिनिक से निकले हैं. जांच टीम ने उन्हें कई दिशा निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola