पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर खाया, मौत
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

पदमा ओपी क्षेत्र की घटना
विज्ञापन
पदमा. ओपी क्षेत्र के दोनयकला गांव निवासी बिरजू मेहता की मौत जहर खाने से हो गयी. शनिवार की शाम पत्नी से विवाद होने के बाद उसने जहर खा लिया था. उसे इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि इससे पहले भी वह पत्नी के साथ विवाद होने पर दो बार जहर खा चुका था. पर इस बार उसकी मौत हो गयी.
मेडिकल कॉलेज परिसर से मोटरसाइकिल की चोरी
हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र विभाग के समीप से पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच02पी-7405) की चोरी हो गयी. इस संबंध में मोटरसाइकिल मालिक विमल किशोर ने सदर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार वह नेत्र विभाग के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर अंदर गये थे. बाहर निकले, तो मोटरसाइकिल गायब थी. भुक्तभोगी विमल किशोर नेत्र विभाग में सहायक के पद पर कार्यरत हैं.पंचायत सहायक संघ ने विधायक को ज्ञापन सौंपा
विष्णुगढ़. पंचायत सहायक संघ विष्णुगढ़ प्रखंड कमेटी ने तीन सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन विधायक निर्मल महतो को सौंपा. ज्ञापन में संघ ने प्रोत्साहन राशि हटाकर मानदेय देने, 2500 से बढ़ाकर 18000 रुपये करने तथा सभी कामों में पंचायत सहायक को जोड़ने की बात कही है. विधायक निर्मल महतो ने संघ को आश्वस्त किया कि इन सभी मांगों को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उठाया जायेगा. ताकि पंचायत सहायक को न्याय मिल सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










