आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश

अबुआ आवास एवं पीएम आवास
चौपारण. झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर बुधवार को ग्राम पंचायत दैहर के विभिन्न गांवों में अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित घरों में गृह प्रवेश कराया गया. मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां, पंचायत सचिव शैलेंद्र पासवान ने लाभुकों को गृह प्रवेश कराया. मौके पर नागेंद्र कुमार, रोजगार सेवक अमजद अली, विक्रम कुमार, विकास कुशवाहा, राहुल यादव, माया देवी, आरती देवी सहित कई लोग शामिल थे. इचाक. प्रखंड के विभिन्न गांवों में नवनिर्मित अबुआ आवास एवं पीएम आवास के लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया. बीडीओ संतोष कुमार, मुखिया अशोक कपरदार, मुखिया मीना देवी समेत सभी पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिवों ने लाभुकों को गृह प्रवेश कराया. मौके पर उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, वार्ड सदस्य मोहन शर्मा, लक्ष्मण कुमार, राजू मेहता सहित अन्य उपस्थित थे. केरेडारी. अबुआ एवं पीएम आवास के दर्जनों लाभुकों को बीडीओ विवेक कुमार के नेतृत्व में मुखिया, पंसस और पंचायत सेवकों ने गृहप्रवेश कराया. प्रमाणपत्र दिया. मौके पर मुखिया दिनेश साव, जितनी देवी, महेश प्रसाद साव, कौशलिया देवी, पार्वती देवी, अशोक राम, हितनारायण साव, झरीलाल महतो, कुमकुम कुमारी, पुनपुन कुमारी, तुलेश्वर राम, प्रशांत कुमार, गुरुदयाल साव, राजेश कुमार साव उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




