ePaper

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में हिंदी कार्यशाला

Updated at : 01 Jan 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में हिंदी कार्यशाला

हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी

विज्ञापन

हजारीबाग. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय हजारीबाग परिसर में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डॉ शिव मंगल प्रसाद, प्रधान वैज्ञानिक, केंद्रीय चावल अनुसंधान केंद्र, हजारीबाग थे. कार्यालय प्रभारी एवं वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी ब्रजेश्वर कुमार ने अतिथि का स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ पीसी महालनोबिस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी. ब्रजेश्वर कुमार ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी. बताया कि कार्यालय शत-प्रतिशत हिंदी में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति से प्राप्त तृतीय पुरस्कार का उल्लेख किया. वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी नितिन मिलन ने तकनीक, हिंदी इनपुट टूल्स व कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से हिंदी कार्य को सरल बनाने पर बल दिया. डॉ शिव मंगल प्रसाद ने हिंदी के प्रति कार्यालय की पहल की सराहना की. तकनीकी शब्दावली को सरल हिंदी में प्रयोग करने की बात कही. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, पार्थेनियम के दुष्प्रभाव तथा उन्नत बीजों की जानकारी दी. कर्मचारियों ने कविता, नारे व विचार प्रस्तुत किये. मंच संचालन जानकी नाथ मिश्र व धन्यवाद ज्ञापन नितिन मिलन ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola