तेज रफ्तार बाइक फिसल कर पलटी, सवार की मौत
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

मृतक बोकारो जिले के पेटरवार का रहनेवाला था
विज्ञापन
चरही. हजारीबाग से रामगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक (जेएच09बीएफ-2544) एनएच-33 पर पंद्रह माइल के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक की पहचान बोकारो जिले के पेटरवार निवासी दिनेश कुमार महतो के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक फिसल जाने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंचे एनएचएआइ के अधिकारी ने शव को एंबुलेंस से हजारीबाग अस्पताल भेजवाया.
गंगादोहर में आग से पुआल खाक
बड़कागांव. बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम गंगा दोहर निवासी ध्यानचंद महतो के खेत में रखे गये पुआल में आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है. ध्यानचंद महतो ने बताया कि चौपदार बलिया स्थित खेत में धान काट कर पुआल रखे हुए थे. इसी खेत में चना लगाने के लिए बीज व खाद रखा हुआ था. रात में अज्ञात लोगों ने पुआल में आग लगा दी. जिससे चना बीज, खाद एवं पुआल जलकर राख हो गया. इस कारण करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. ध्यानचंद महतो ने आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










