ePaper

Hazaribagh: पुलिस पर ड्रग्स कारोबार को प्रोटेक्शन देने का आरोप, युवाओं ने गुस्से में फूंका पुतला

Updated at : 17 Jan 2026 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकते युवा.

पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकते युवा.

Hazaribagh: इचाक में ड्रग्स कारोबारियों के बढ़ते प्रभाव से वहां के युवा काफी नाराज हैं. युवाओं ने पुलिस पर ड्रग्स कारोबार को प्रोटेक्शन देने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका.

विज्ञापन

Hazaribagh (इचाक): हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड मे बढ़ते ड्रग्स के कारोबार एवं जुआ अड्डा संचालन में इचाक पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए आदर्श युवा संगठन से जुड़े लोगों ने शनिवार शाम को इचाक बाजार में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया. इससे पहले पुराना काली मंडा से युवकों की टोली ने प्रशासन के पुतले को पूरे बाजार में घुमाया. इस दौरान दर्जनों युवाओं ने ‘ड्रग्स व जुआ के कारोबार को पुलिस संरक्षण देना बंद करो’, ‘पुलिस प्रशासन होश में आओ’, ‘कल संपूर्ण इचाक बंद रहेगा’, ‘दोषी पदाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करनी होगी’ जैसे नारे लगाए.

नशे की चपेट में आ रहे हैं युवा

पूरे बाजार में पुतले को नारेबाजी के साथ घुमाने के बाद उसको फूंक दिया गया. संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ. आज हजारों परिवारों का घर नशे की वजह से उजड़ रहा है. युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं. उसकी जिम्मेवार पुलिस है. जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध होकर इचाक मोड, इचाक बाजार, करियातपुर, दरिया, बरका, हदारी समेत सभी गांव की दुकानें सुबह छह बजे से शाम बजे तक बंद रहेंगे. हिंदु युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मेहता ने कहा कि जब तक प्रशासन पर कार्यवाही नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

ये लोग थे विरोध-प्रदर्शन के दौरान मौजूद

पुतला दहन के दौरान कौशल प्रसाद मेहता, सुनील वैद्य, महेंद्र मेहता, भोला, कमल कुमार दास, अनिल कुमार, मनोज साव, संदीप कुमार, सिकंदर कुमार, शंकर कुमार, अर्जुन मेहता, हर्ष सोनी, लखन कुमार, सूरज कुमार, मुरली प्रसाद मेहता, कृष्णा कुमार, नागेंद्र राम, चुन्नू राम, बब्लू राम, मोहित कुमार, सुमित कुमार, सौर्य सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें…

झारखंड बंद के दौरान गुमला में उग्र विरोध, CM हेमंत को चेतावनी, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

गिरिडीह के सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद बवाल, पोस्टमार्टम नहीं होने पर ट्रामा सेंटर में तोड़फोड़

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola