ePaper

हजारीबाग ओवरऑल चैंपियन

Updated at : 13 Nov 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग ओवरऑल चैंपियन

उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन

हजारीबाग. उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हजारीबाग पुलिस केंद्र में हुआ. तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा एवं गिरिडीह की पुलिस टीमों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली हजारीबाग पुलिस टीम ने सबसे अधिक 23 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता. रामगढ़ की टीम दूसरे एवं गिरिडीह की टीम तीसरे स्थान पर रही. 242 पुलिस कर्मियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. समापन समाराेह के मुख्य अतिथि आइजी सुनील भाष्कर ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कहा कि पुलिस कर्मियों ने जिस तरह खेल भावना से इस प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन किया. इसी प्रकार टीम भावना से अपने दायित्वाें का निर्वाहन भी करें. ऐसे आयोजनों से शारीरिक क्षमता और टीम वर्क की भावना बढ़ती है. समारोह में डीसी शशि प्रकाश सिंंह, एसपी अंजनी अंजन, रामगढ़ एसपी अजय कुमार, कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह, चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, गिरिडीह एसपी विमल कुमार समेत प्रक्षेत्र में पदस्थापित सभी जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए.

खेल विधाओं में विजेता व उपविजेता टीम :

फुटबॉल में हजारीबाग टीम विजेता और गिरिडीह उपविजेता, बास्केट बॉल में हजारीबाग विजेता और गिरिडीह उपविजेता, हैंडबॉल में हजारीबाग विजेता व गिरिडीह उपविजेता, कबड्डी में रामगढ़ विजेता व हजारीबाग उपविजेता, वालीबॉल में कोडरमा विजेता और रामगढ़ उपविजेता, एथलेटिक्स पुरुष वर्ग में हजारीबाग विजेता और कोडरमा उपविजेता, महिला वर्ग में रामगढ़ विजेता और हजारीबाग उपविजेता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola