Hazaribagh News : संकट मोचन मंदिर बना आकर्षण का केंद्र, जानें क्या है इस मंदिर की खासियत
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Apr 2021 1:29 PM
इनमें भगवान राम, सीता, राधा-कृष्ण, भगवान गणेश और कामाख्या माता की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. मंदिर के गुंबज के अंदर शीशे से सजाया गया है. सभी निर्माण सामग्री राजस्थान से लायी गयी है. मंदिर के मुख्य द्वार से करीब 400 फीट की दूरी पर मंदिर निर्मित है. इस बीच फव्वारा लगाया गया है. दोनों तरफ पाथवे और फूलवारी का दृश्य लोगों को लुभाता है. मंदिर के चारों दिशा में जलकुंड है. वहीं मंदिर परिसर के चारदीवारी में संपूर्ण रामायण का चित्रण किया गया है. नवनिर्मित संकट मोचन मंदिर के उदघाटन की तैयारी हो रही है.
Jharkhand News, Hazaribagh News हजारीबाग : दारू प्रखंड के पुनाई में नवनिर्मित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मंदिर का निर्माण एक एकड़ जमीन पर सात करोड़ की लागत से संकट मोचन सेवा ट्रष्ट पुनाई द्वारा किया गया है. हनुमान मंदिर के अलावा चार मंदिर एक साथ बनाये गये हैं, जो 24 पीलर के सहारे करीब 80 फीट उंचाई पर निर्मित हैं.
इनमें भगवान राम, सीता, राधा-कृष्ण, भगवान गणेश और कामाख्या माता की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. मंदिर के गुंबज के अंदर शीशे से सजाया गया है. सभी निर्माण सामग्री राजस्थान से लायी गयी है. मंदिर के मुख्य द्वार से करीब 400 फीट की दूरी पर मंदिर निर्मित है. इस बीच फव्वारा लगाया गया है. दोनों तरफ पाथवे और फूलवारी का दृश्य लोगों को लुभाता है. मंदिर के चारों दिशा में जलकुंड है. वहीं मंदिर परिसर के चारदीवारी में संपूर्ण रामायण का चित्रण किया गया है. नवनिर्मित संकट मोचन मंदिर के उदघाटन की तैयारी हो रही है.
श्री संकट मोचन मंदिर का उद्घाटन सात दिवसीय महायज्ञ से होगा. यज्ञ की शुरूआत 21 अप्रैल को कलश यात्रा से होगी, जो 27 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा के साथ समाप्त होगी. यज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष अनिलदेव, उपाध्यक्ष रमेश सिंह अधिवक्ता, विजय कुमार महतो, कोषाध्यक्ष अखिलेश देव, वीरेंद्र देव, नंदलाल देव, दीपक देव, गौतम देव, पुरूषोतम देव व संतोष देव प्रयासरत हैं.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए