आजसू पार्टी का बड़कागांव में हल्ला बोल कार्यक्रम
Updated at : 05 Jul 2024 5:23 PM (IST)
विज्ञापन

आजसू पार्टी ने बड़कागांव में हल्ला बोल कार्यक्रम किया.
विज्ञापन
बड़कागांव.
आजसू पार्टी ने बड़कागांव में हल्ला बोल कार्यक्रम किया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा व संचालन केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महतो ने किया. मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, विजय साहू, जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, विजय वर्मा, कौलेश्वर गंझु शामिल हुए. रोशनलाल चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता प्रखंड व अंचल कार्यालय पहुंचे. रोशनलाल ने कहा कि झारखंड सरकार सिर्फ लूटने का काम कर रही है. जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है. झारखंड सरकार के शासन प्रशासन में भ्रष्टाचारी कूट-कूट के भरी हुई है. केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने कहा कि जनता को अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. कार्यक्रम में राज्यपाल के नाम बीडीओ को 17 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर केंद्रीय सदस्य सुनील सोरेन, राजा खान, कामेश्वर महतो, शंकर मिश्रा, गौतम वर्मा, घनश्याम कुमार दांगी, सुरेश दांगी, उपेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, पप्पू प्रसाद, उमेश दांगी, राजू मुखिया, पंकज साहा, चंद्रनाथ महतो, बैजनाथ महतो, दिनेश महतो, निर्मल महतो, रीना देवी, रिंकी देवी, विमला देवी, गीता देवी, बीना देवी, मीनू कुमारी, निक्की देवी, बसंती देवी, लीला देवी समेत कई लोग शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




