ePaper

राज्यपाल के आदेश बाद विभागीय सचिव ने जारी की अधिसूचना

Updated at : 23 Jan 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल के आदेश बाद विभागीय सचिव ने जारी की अधिसूचना

हजारीबाग भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता का प्रभार अतुल कुमार सिंघल को दिया गया है. वे कोडरमा में भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता हैं.

विज्ञापन

हजारीबाग भवन प्रमंडल का प्रभार कोडरमा ईई को

हजारीबाग. हजारीबाग भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता का प्रभार अतुल कुमार सिंघल को दिया गया है. वे कोडरमा में भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता हैं. हजारीबाग भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने उपार्जित अवकाश (व्यक्तिगत कारणों से लंबी छुट्टी) लिया है. इसके बाद विभागीय कार्यों के हित में अतुल कुमार सिंघल को हजारीबाग भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस संबंध में राज्यपाल के आदेश बाद विभागीय स्तर पर सरकार के उप सचिव ने अधिसूचना जारी की है. इसकी छायाप्रति विभागीय स्तर पर सभी आला अधिकारियों को दिया गया है. बता दें कि जिले में भवन प्रमंडल सरकार की एक बड़ी कार्य एजेंसी में शामिल है. इससे जिले एवं इसके आसपास सरकारी कई महत्वपूर्ण कार्यालय एवं आवास, कोर्ट-कचहरी सहित बड़े-बड़े विकास कार्यों के नवनिर्माण एवं जीर्णोद्धार की मॉनिटरिंग की जा रही है. कार्यपालक अभियंता अमित कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं. डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक में भी जनप्रतिनिधियों ने शिकायत रखी है. पांच महीने पहले उन्होंने अपनी नौकरी से त्यागपत्र दिया. बाद में इसे वापस ले लिया. यह खबर कुछ दिनों के लिए विभाग में सुर्खी बना रहा. वहीं, विभागीय स्तर पर निबंधित कई संवेदक ने कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया है. इसमें उनपर निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी नहीं रखने सहित दूसरे कई गंभीर भी आरोप हैं. ———–

भवन प्रमंडल कार्यालय से जुड़े जिले भर में विकास कार्य प्रभावित नहीं हो, इसलिए मुझे प्रभारी बनाया गया है. वहीं, डीडीओ के पद पर होने से कार्यालय से जुड़े अधिकारी एवं कर्मियों के वेतन का भुगतान समय पर होगा.

अतुल कुमार सिंगल, प्रभारी कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, हजारीबाग.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola