बड़कागांव में डिज्नीलैंड और मीना बाजार का उदघाटन
Updated at : 08 Jun 2024 6:02 PM (IST)
विज्ञापन

प्रेम नगर में डिज्नीलैंड मेला सह मीना बाजार का उदघाटन हुआ.
विज्ञापन
बड़कागांव.
प्रेम नगर में डिज्नीलैंड मेला सह मीना बाजार का उदघाटन हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत मेहता, मुखिया मो तकरीमूला खान, पूर्वी मुखिया विमला देवी ने किया. लोकनाथ महतो ने कहा कि डिज्नीलैंड में शांति बनाकर मनोरंजन करें. थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि जब भी मेले में आए अपने-अपने मोटरसाइकिल में अच्छी तरह से लॉक कर लें. मेले में किसी प्रकार के लड़ाई झगड़ा व नशापन नहीं करें. प्रबंधक ने कहा कि अधिकांश झूले मनोरंजन इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित है. इसे सही तरीके से उपयोग करें. मेले में मौत का कुआं, टोरा टोरा झूला, टावर झूला, ब्रेक डांस झूला, बच्चों के लिए मिकी माउस, जंपिंग स्कॉर्पियो झूला, घोड़ा झूला, धूमबाई लगा हुआ है. खाने पीने के विभिन्न होटल, श्रृंगार, भेलपुरी दुकान लगाई गई है. मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, राजकुमार साव, विवेक सोनी, बबलू कुमार, पंचम कुमार, सुभाष ठाकुर, राजेश श्रीवास्तव, बीजेपी के प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम, शिक्षक संजय निगम, राहुल कुमार, सनी कुमार उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




