बुलेट सवार ने मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष को मारी टक्कर, घायल

रांची-पटना मार्ग में शनिवार को एक बुलेट सवार ने मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार को टक्कर मार दी.
इचाक. रांची-पटना मार्ग में शनिवार को एक बुलेट सवार ने मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार को टक्कर मार दी. दायां हाथ टूट गया. रंजीत कुमार मेहता ने बताया कि वह अपने गांव सीझूआ बाइक से इचाक मोड़ जाने के क्रम में सड़क के किनारे रुका था. इसी बीच गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बुलेट ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे हजारीबाग लाया गया. घटना के बाद बुलेट सवार फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने बुलेट को अपने कब्जे में लिया है. बुलेट में नंबर प्लेट नहीं लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




