चार लाख का चेक व दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया

Updated:
विज्ञापन
चार लाख का चेक व दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया

विष्णुगढ़ में पीड़ित परिवार से मिले झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा

विज्ञापन

हजारीबाग. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया, केंद्रीय सदस्य राज कुमार महतो, केेंद्रीय सचिव सह युवा मोर्चा जिला सचिव सुनील शर्मा, जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सचिव सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पटेल बुधवार को विष्णुगढ़ पहुंचें. 12 वर्षीय मृतका के गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. फागू बेसरा ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलायी जायेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर हजारीबाग जिला प्रशासन की ओर से सरकारी प्रक्रिया के तहत पीड़ित परिवार को कुल 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. इसमें चार लाख रुपये का चेक बुधवार को दिया गया. शेष 11 लाख रुपये का चेक जल्द ही पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराया जायेगा. संजीव बेदिया ने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में संगठन पूरी प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता एवं दृढ़ संकल्प के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है. नीलकंठ महतो ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ा दायक एवं समाज को झकझोर देने वाली है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष रणजीत मेहता, सत्येंद्र मेहता, कपिल चौधरी, देवी राम हेंब्रम, संजय प्रजापति, महताब हुसैन, मुखिया दुलारचंद पटेल, शेख वसीम, प्रखंड उपाध्यक्ष फलजीत ठाकुर, राणा इकबाल खान, अनुराग बर्मन, पवन पासवान, दिलीप सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola