बड़कागांव में लोकसभा में पहली बार आए थे शत्रुघ्न सिन्हा

Updated at : 04 Apr 2024 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव में लोकसभा में पहली बार आए थे शत्रुघ्न सिन्हा

लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में फिल्म अभिनेताओं में से शत्रुघ्न सिन्हा पहली बार 1999 में बड़कागांव आए थे.

विज्ञापन

बड़कागांव.

लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में फिल्म अभिनेताओं में से शत्रुघ्न सिन्हा पहली बार 1999 में बड़कागांव आए थे. उस दौरान राजग गठबंधन की ओर से भाजपा के टिकट से यशवंत सिन्हा हजारीबाग में दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे. जबकि यूपीए गठबंधन की ओर से राजद से अकलु राम महतो चुनाव लड़ रहे थे. इन दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर थी. शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के पक्ष में बड़कागांव के हाई स्कूल के मैदान में हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार करने आए थे. शत्रुघ्न सिन्हा को देखने के लिए बड़कागांव, केरेडारी, पतरातु ,रामगढ़, टंडवा के लोग आए थे. उस दौरान चुनाव प्रभारी लखींद्र ठाकुर मंच का संचालन लखविंदर ठाकुर ने ही किया था. उस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा यशवंत सिन्हा के लिए वोट जनता से वोट मांगे हुए थे. उन्होंने अपने डायलॉग अंदाज में कहा था बड़कागांव में बहुत जान है रे… इस डायलॉग पर बड़कागांव की जनता ताली बजाने लगे थे. इस चुनाव में यशवंत सिन्हा जीत गये थे. जबकि अकलू राम महतो हार गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola