आठ माह से नहीं मिला रहा नव नियुक्त शिक्षकों को वेतन
Updated at : 25 Jun 2024 4:40 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के अलग-अलग स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों को लगभग आठ माह से वेतन नहीं मिल रहा है.
विज्ञापन
चौपारण.
प्रखंड के अलग-अलग स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों को लगभग आठ माह से वेतन नहीं मिल रहा है. शिक्षक वेतन की भुगतान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय हजारीबाग से लेकर रांची का चक्कर लगा कर परेशान हैं. विभाग योजना मद व गैर-योजना मद का हवाला देकर दो-चार दिन में देने का मात्र आवश्वान देते हैं. वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों का घर चलना मुश्किल हो गया. कई शिक्षक जो केवल वेतन पर ही आश्रित हैं उनके बच्चों का स्कूल फीस भी जमा नहीं हो पा रहा है. शिक्षकों ने राज्य सरकार से बकाया वेतन की भुगतान करवाने का मांग की है. ये शिक्षक अक्टूबर से विद्यालय में योगदान दे रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




