लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एंटी क्राइम चेकिंग शुरू
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर हजारीबाग पुलिस ने शहर के संपर्क सड़कों पर वाहनों की एंटी क्राइम चेकिंग सोमवार को किया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
लोकसभा चुनाव को लेकर हजारीबाग पुलिस ने शहर के संपर्क सड़कों पर वाहनों की एंटी क्राइम चेकिंग सोमवार को किया. एसपी अरविंद कुमार सिंह ने निर्देश पर हजारीबाग-बरही, हजारीबाग-रामगढ़, हजारीबाग-बड़कागांव, हजारीबाग-चतरा, हजारीबाग-कटकमसांडी मार्ग, हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग से संंबंधित थाना की पुलिस दोपहिया, चारपहिया वाहनों की जांच की गई. हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग स्थित सिंघानी गोलंबर, हजारीबाग-बरही मार्ग नगवां टोल गेट, हजारीबाग-बड़कागांव सिरसी चौक, हजारीबाग-चतरा मार्ग कटकमदाग, हजारीबाग-कटकमसांडी मार्ग में पेलावल, हजारीबाग-रामगढ़ मार्ग में मासीपीढ़ी बाईपास के पास वाहन चेकिंग लगाई गई. सभी वाहनों की कागजात की जांच की गई. वाहन के कागजात नही होने पर जुर्माना राशि वसूला गया. चारपहिया वाहनों के डिक्की, डेस्कबोर्ड, सीट के नीचे जांच की गई. एंटी क्राइम चेकिंग मुफ्फसिल थाना, बड़ा बाजार टीओपी, कोर्रा थाना, पेलावल थाना, कटकमदाग थाना की पुलिस वाहन की जांच की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










