ePaper

सीपीआई प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Updated at : 15 May 2024 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
सीपीआई प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

हजारीबाग लोकसभा के सीपीआई प्रत्याशी अनिरुद्ध कुमार ने बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया.

विज्ञापन

बड़कागांव.

हजारीबाग लोकसभा के सीपीआई प्रत्याशी अनिरुद्ध कुमार ने बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. गोदलपुरा, हरली, बादाम, काडतरी, बड़कागांव पिपराडीह, विश्रामपुर में नुक्कड़ सभा कर मतदाताओं से समर्थन मांगा. पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि सीपीआई हमेशा धन-बल के विरुद्ध संघर्ष करती रही है. सीपीआई हमेशा मजदूर, गरीब और मध्य वर्ग के हक की लड़ाई लड़ती रही है. प्रत्याशी अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि बड़कागांव 2007 से विस्थापन का दर्द से झेल रहा है. इस दर्द को मिटाना है. जनसंपर्क अभियान में मुरलीधर दांगी, सोहन लाल मेहता, केदार महतो, सुनीता देवी, सुकर कोरी, देवनारायण महतो, पंकज व्यास, अशोक महतो, त्रिवेणी महतो, सुरेश महतो, विकास कुमार, बासुदेव यादव, देवनाथ महतो समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola