बरही में मल्लिका अर्जुन खड़गे की सभा 13 को
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मल्लिका अर्जुन खड़गे हजारीबाग से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जय प्रकाश पटेल के पक्ष में 13 मई को 12 बजे बरही प्रखंड मैदान में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे.
विज्ञापन
बरही.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे हजारीबाग से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जय प्रकाश पटेल के पक्ष में 13 मई को 12 बजे बरही प्रखंड मैदान में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे. उनके साथ इंडिया गठबंधन के कई नेता भी सभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस एआईसीसी चुनाव प्रभारी अशोक चौधरी व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने बरही कांग्रेस कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में खड़गे की सभा को प्रभावशाली बनाने की रणनीति बनायी गयी. बैठक में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह, झामुमो के विनोद विश्वकर्मा, राजद की पूनम यादव, कांग्रेस के सत्यनारायण मेहता, निजामुद्दीन अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










