शराब का दूसरा पैग नहीं देने पर चाकू मार दिया, घायल
Updated at : 19 Apr 2024 8:03 PM (IST)
विज्ञापन

शराब का पैग नहीं देने पर रिशु कुमार (25 वर्ष) ने अपने परिचित रौशन कुमार को (23 वर्ष) पेट में चाकू मार दिया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
शराब का पैग नहीं देने पर रिशु कुमार (25 वर्ष) ने अपने परिचित रौशन कुमार को (23 वर्ष) पेट में चाकू मार दिया. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया. रामनवमी जुलूस शहर के मेन रोड से गुजर रहा था. मेन रोड के किनारे मोहडर गांव के अखाड़ा में शामिल युवक एक साथ बैठकर शराब का पैग बना रहे थे. इसी बीच कूद अखाड़ा का रिशु पहुंच गया. वह अपने परिचित से एक पैग मांगा. उसने उसे दे दिया. रिशु ने दूसरा पैग मांगा तो रौशन ने इंकार कर दिया. इस पर रिशु ने रौशन को चाकू गोंद कर घायल कर दिया. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के समय वहां तैनात पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




