वन विभाग ने वन सीमा क्षेत्र में बन रहे घर को तोड़ा
Updated at : 03 Jun 2024 7:41 PM (IST)
विज्ञापन

ढौठवा पंचायत के कठौतिया गांव में वन विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई की. वन सीमा के भीतर बन रहे घर को तोड़ दिया.
विज्ञापन
कटकमसांडी.
ढौठवा पंचायत के कठौतिया गांव में वन विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई की. वन सीमा के भीतर बन रहे घर को तोड़ दिया. वन विभाग की टीम दलबल के साथ सुबह करीब नौ बजे कठौतिया गांव पहुंची, जहां वन सीमा क्षेत्र मे बन रहे भजन प्रसाद के घर को जेसीबी से तोड़ दिया. भजन प्रसाद वन सीमा के भीतर घर बना रहा था. पूर्व में भी भजन प्रसाद वन सीमा के भीतर घर बनाने का प्रयास कर रहा था. इस बाबत वन विभाग ने नोटिस देकर घर बनाने पर रोक लगा दिया था. बावजूद चोरी चुपके वह घर बना रहा था. जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और निर्माणाधीन भवन को तोड़ दिया. टीम में प्रभारी फोरेस्टर सुजीत टोप्पो सहित अन्य अधिकारी व गार्ड शामिल थे. बताया जाता है कि इससे पहले भी वन विभाग ने कोनहर में भी कार्रवाई करते हुए घर तोड़ा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




