शिक्षाविद् प्रो एम रज्जीउद्दीन का निधन, अंतिम संस्कार आजभागलपुर में अंतिम संस्कार आजविनोबा भावे विश्वविद्यालय में शोक की लहर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शिक्षाविद् और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति प्रो एम रज्जीउद्दीन का निधन शनिवार की सुबह 4:10 में भागलपुर के नाथ नगर स्थित आवास में हो गया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
शिक्षाविद् और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति प्रो एम रज्जीउद्दीन का निधन शनिवार की सुबह 4:10 में भागलपुर के नाथ नगर स्थित आवास में हो गया. अंतिम संस्कार 19 मई को नाथनगर कब्रिस्तान भागलपुर में होगा. विभावि जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ बीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि विभाग में 21 मई को शोक सभा होगी. वह पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज दिल्ली स्थित एम्स व हैदराबाद के अस्पताल में चल रहा था. वह आठ मई को हैदराबाद में इलाज करा कर गांव लौटे थे. वर्ष 1995 में वे विभावि जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष बने. स्व रज्जीउद्दी विभावि में अध्यापक के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में अपनी पहचान बनायी. विभावि में उन्होंने कुल अनुशासक, डीएसडब्ल्यू, वित्त पदाधिकारी व प्रभारी कुलसचिव पदों पर भी सेवाएं दी. वर्ष 2015 में वह विभावि से सेवानिवृत्त हुए. शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उन्हें प्रोफेसर ऑफ एमेरिटस से नवाजा गया. वर्ष 2016 से लगातार तीन वर्ष तक वह रांची विश्वविद्यालय के उप कुलपति पद के साथ राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलपति भी बने. उनके निधन के खबर से विभावि समेत शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










