उप मुखिया पर आरोप, मृत दादा के नाम से उठाया जा रहा है अनाज

Updated at : 20 Feb 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
उप मुखिया पर आरोप, मृत दादा के नाम से उठाया जा रहा है अनाज

उपमुखिया मृत दादा के नाम से पांच सालों से अनाज का उठाव कर रहा है.

विज्ञापन

चौपारण. करमा पंचायत के उप मुखिया बिनोद कुमार पर जनवितरण प्रणाली के राशन कार्ड के माध्यम से सरकारी लाभ उठाने का आरोप लगाया गया है. उपमुखिया मृत दादा के नाम से पांच सालों से अनाज का उठाव कर रहा है. इस संबंध में दर्जीचक के गौतम कुमार गुप्ता ने उपायुक्त के नाम से आवेदन देकर पूरे मामले की जांच की मांग किया है. आवेदन के मुताबिक राशन कार्ड संख्या 202007238296 द्वारा उप मुखिया का संयुक्त परिवार हर माह अनाज का उठाव करता है. इसमें उसके दादा, दादी, पत्नी व बच्चे तथा उसके संयुक्त परिवार के लोग का नाम शामिल हैं. उपमुखिया के दादा का सेवानिवृत्ति के बाद पांच साल पूर्व निधन हो गया. इसके बाद भी अभी तक मृत के नाम से अनाज उठाव हो रहा है. जांच के बाद होगी कार्रवाई : प्रभारी एमओ भूपनाथ महतो ने कहा मामले की जानकारी मिली है. मामले की जांच के बाद नियम संगत कार्रवाई की जायेगी. क्या कहते हैं उप मुखिया : उप मुखिया बिनोद कुमार ने कहा पंचायत में हो रहे विकास कार्यों में गड़बड़ियों को उजागर करने का परिणाम है. उनके ऊपर लगा आरोप गलत है. जांच के बाद सच्चाई सामने आयेगी. उन्होंने स्वयं डीसी को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola