शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से संपन्न

Published by : VIKASH NATH Updated At : 23 Jan 2026 7:41 PM

विज्ञापन

हजारीबाग बंशीलाल चौक स्थित बीआइटी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनायी गयी.

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग बंशीलाल चौक स्थित बीआइटी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनायी गयी. संस्थान के विद्यार्थी व निदेशक ऋषभ गुप्ता ने पूजा अर्चना की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की . मौके पर शिक्षक धीरज राणा, अमित कुमार, रौशन, विवेक, आरती, सोनिया, राकेश, मनीष सहित कई लोग शामिल थे.

इंटर साइंस कॉलेज में पूजा करते विद्यार्थी व शिक्षकइंटर साइंस कॉलेज में सरस्वती पूजा मनाहजारीबाग. इंटर साइंस कॉलेज हजारीबाग में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनायी गयी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने पूजा अर्चना की. पूजा पंडाल को छात्रों ने आकर्षक ढंग से सजाया था. पूजा पंडाल में मां की प्रतिमा स्थापित किया. महाविद्यालय के प्राचार्य बसंत कुमार झा, कुमार अमिताभ, संजय श्रीवास्तव, प्रभु कुमार सिंह, रंजीत कुमार, विनय कुमार सिंह, सुनील कुमार के अलावा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विमल कुमार मिश्र, पूरन साहू, सचिव अजय कुमार शर्मा एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं छात्र उपस्थित थे.

हजारीबाग डेंटल कॉलेज में सरस्वती पूजा का आयोजन

हजारीबाग. हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में वसंत पंचमी के अवसर पर बीडीएस तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा व उल्लास के साथ की गयी. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच छात्र-छात्राओं ने माँ शारदे से विद्या व ज्ञान का आशीर्वाद मांगा, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा. मौके पर सचिव डॉ प्रवीण श्रीनिवास ने सभी को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ सरस्वती की आराधना मानसिक रूप से मजबूत व दृढ़ संकल्पित बनाती है. उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम कर बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर प्राचार्य डॉ के श्रीकृष्ण, उप प्राचार्य डॉ अंकुर भार्गव सहित शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

सनराइल इंटरनेशनल स्कूल,इंदिरा में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनी

चरही. सनराइल इंटरनेशनल स्कूल,इंदिरा में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनायी गयी. विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस दौरान स्कूल के अभिभावक, बच्चे उपस्थित थे. सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर निदेशक राजकुमार यादव, प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola