ePaper

कैरम प्रतियोगिता में जीएम कॉलेज के विद्यार्थियों का दबदबा

Updated at : 08 May 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
कैरम प्रतियोगिता में जीएम कॉलेज के विद्यार्थियों का दबदबा

प्रखंड स्तरीय कैरम खेल प्रतियोगिता गुरुवार को केएन प्लस टू उच्च विद्यालय, इचाक में हुई. इस दौरान अंडर-19 बालक-बालिका और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के बीच मुकाबले हुए.

विज्ञापन

इचाक. प्रखंड स्तरीय कैरम खेल प्रतियोगिता गुरुवार को केएन प्लस टू उच्च विद्यालय, इचाक में हुई. इस दौरान अंडर-19 बालक-बालिका और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के बीच मुकाबले हुए. जीएम इंटर महाविद्यालय इचाक के विद्यार्थियों ने शुरू से ही खेल पर मजबूत पकड़ बनाये रखी. अंडर-19 सिंगल बालक वर्ग में जीएम कॉलेज के छात्र चंदन कुमार ने केएन प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र को हराकर विजेता बना. अंडर-19 बालक ग्रुप प्रतियोगिता में चंदन कुमार और सौरभ कुमार ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. अंडर-19 बालिका वर्ग में रितिका कुमारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय की प्रतिभागी को हराकर विजेता बनी. जीएम इंटर महाविद्यालय इचाक के प्रतिभागियों ने कैरम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया. महाविद्यालय की ओर से टीम मैनेजर शिक्षक रवि कुमार महतो, शिक्षिका ज्योतिबाला और कोच शिक्षक संजीत कुमार यादव ने अपनी भूमिका निभायी. महाविद्यालय के प्राचार्य शंभू कुमार और सचिव विनय कुमार ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय सदैव संकल्पित रहेगा. कॉलेज प्रभारी पंकज कुमार, रतनेश कुमार, अजीत हांसदा, संगम कुमारी, कृष्ण कुमार, राजकुमार सिन्हा और प्रिया कुमारी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola