युवक के खाते से ठगों ने उड़ाये 24500 रुपये

Updated:
विज्ञापन
युवक के खाते से ठगों ने उड़ाये 24500 रुपये

वाट्सऐप पर आये एपीके भेजकर दिया झांसा

विज्ञापन

टाटीझरिया. थाना क्षेत्र के अमनारी निवासी कौलेश्वर कुमार के वाट्सऐप पर आये एपीके को खोलने के बाद उसके बैंक खाते से 24,500 रुपये उड़ा लिये गये. मामला मंगलवार का है. कौलेश्वर ने बताया कि एपीके खोलने के बाद उसके पास कॉल आया और कॉल करनेवाला ओटीपी मांगने लगा. ओटीपी नहीं देने पर वह गाली-गलौज करने लगा. इसके बाद उसके खाते से रुपये उड़ा लिये.

बिजली चोरी करते छह पकड़ाये, प्राथमिकी दर्ज

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में बिजली की चोरी रोकने को लेकर विद्युत विभाग की ओर से लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. बरही विद्युत एसडीओ सत्यनारायण भोगता के नेतृत्व में बरकट्ठा जेइ अभिषेक आनंद एवं विद्युत मानव दिवस कर्मियों ने अभियान चलाकर छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा. इनमें ग्राम बेलकप्पी निवासी अर्जुन गोस्वामी (पिता बेदो गोस्वामी), ग्राम बंडासिंघा निवासी सुमित्रा देवी (पति रामदेव मोदी), अजय राणा (पिता भुपत राणा), खगेंद्र कुमार नायक (पिता धुजा नायक), महेश नायक (पिता शुकर नायक), रामलखन कुमार (पिता बद्री नायक) का नाम शामिल है. जेइ अभिषेक आनंद ने गोरहर थाना में आवेदन देकर उक्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola