डायट परिसर में चार दिवसीय पुस्तक मेला शुरू

Updated:
विज्ञापन
डायट परिसर में चार दिवसीय पुस्तक मेला शुरू

डीएसइ आकाश कुमार ने किया उदघाटन

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में लंबे अंतराल के बाद पुस्तक मेला शुरू हुआ. गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार ने इसका विधिवत शुभारंभ किया. आयोजकों के अनुसार, चार दिवसीय यह मेला पांच अप्रैल तक चलेगा. यहां पुस्तक प्रेमी सुबह 11 से रात नौ बजे तक अपनी मनपसंद किताबें खरीद सकते हैं. मौके पर डीएसइ ने कहा कि सफलता के लिए किताबों से जुड़ाव आवश्यक है. इंटरनेट के दौर में पठन-पाठन की आदत प्रभावित हुई है, ऐसे आयोजन समाज को फिर से किताबों की ओर लौटने का अवसर देते हैं. मौके पर डॉ प्रकाश कुमार, सुरजीत नागवाला, अशोक देव, गणेश राही और डॉ सुनील कुमार यादव, रंजीत कुमार वर्मा, प्रकाश यादव, महेंद्र कुमार गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे.

31 हजार की ””श्रीदुर्गासप्तशती”” बनी आकर्षण

मेले में 31 हजार रुपये कीमत की ””श्रीदुर्गासप्तशती”” आकर्षण का केंद्र है. संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित 816 पृष्ठों की इस पुस्तक में 575 दुर्लभ और प्राचीन चित्रों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है. इस ग्रंथ का विमोचन 21 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.

नामचीन प्रकाशनों की किताबें उपलब्ध

मेले में समय, यश, मनोज, वाणी, राजकमल, राधा कृष्ण, राजपाल एंड संस और पेंगुविन बुक्स सहित कई बड़े प्रकाशनों की किताबें मौजूद हैं. स्कूली बच्चों और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भी विशेष संग्रह उपलब्ध कराया गया है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola