बालिका विद्यालय व वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री की जांच, नमूने लैब भेजे जाएंगे

ओल्ड एज होम के जांच करने जाते फूड सेफ्टी के पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बालिका विद्यालय और वृद्धाश्रम में औचक निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए लैब भेजे।
हजारीबाग: हजारीबाग जिले में बच्चों और बुजुर्गों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय एवं ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण किया. उपायुक्त हेमंत सती एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन के नेतृत्व में टीम ने दोनों संस्थानों के रसोईघर और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान बालिका विद्यालय से उसना चावल, अरहर दाल, आटा, हल्दी पाउडर, नमक और सूजी के नमूने लिए गए. वहीं वृद्धाश्रम से आटा, सरसों तेल, हल्दी पाउडर और नमक के नमूने संग्रहित किए गए. सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम (रांची) भेजा जाएगा.
रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान संस्थान प्रबंधन को रसोईघर की नियमित सफाई रखने, भोजन बनाने व परोसने के समय एप्रन और टोपी का अनिवार्य उपयोग करने तथा रसोईघर को चूहे, मक्खी, छिपकली व अन्य कीटों से मुक्त रखने का निर्देश दिया गया.
निरीक्षण दल में डॉ. नवेद अंजुम, शशि भूषण मुंडा, सूरज कुमार, धनेश्वर प्रसाद कुशवाहा समेत खाद्य सुरक्षा विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










