प्रभु यीशु के पुनरुत्थान पर गर्व करें उनके मार्ग पर चलें : बिशप आनंद

Updated:
विज्ञापन

महागिरजाघर में पास्का जागरण

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के कैथोलिक आश्रम स्थित महागिरजाघर में शनिवार को प्रभु के पुनरुत्थान महोत्सव पर पास्का जागरण का आयोजन किया गया. रात 10.30 बजे बिशप आनंद जोजो के नेतृत्व में गिरजाघर प्रांगण में आग जलाकर उसकी आशीष दी गयी. इसी पवित्र अग्नि से पास्का की मुख्य मोमबत्ती प्रज्वलित की गयी, जिसे हाथ में लेकर बिशप सहित अन्य पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने प्रभु की जय-जयकार करते हुए गिरजाघर में प्रवेश किया. इस दौरान हजारों विश्वासियों ने मोमबत्तियां जलाकर गिरजाघर को प्रकाशमय बना दिया. पूजन विधि के दौरान बाइबल से छह पाठ पढ़े गये और पुनरुत्थान के संदेश को साझा किया गया. अपने प्रवचन में बिशप आनंद ने कहा कि प्रभु यीशु के पुनर्जीवन पर हमें गर्व करना चाहिए और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान कोरस गायन मंडली ने भक्ति गीतों और संगीत से माहौल को आध्यात्मिक बना दिया. ढोल, नगाड़ा और पियानो की मधुर धुनों से पूरा गिरजाघर गुंजायमान रहा. फादर मनोज, फादर अनूप लकड़ा, फादर टॉमी, फादर एंटोनी, फादर राजेंद्र सहित कई पुरोहितों ने कार्यक्रम में सहयोग किया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola