नावाडीह गांव में पहली बार सामूहिक पिकनिक

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 01 Jan 2026 9:57 PM

विज्ञापन

सुबह सार्वजनिक पूजा अर्चना कर गांव के सुख समृद्धि को लेकर भगवान से किया प्रार्थना

विज्ञापन

कटकमसांडी. करीब सौ घर वाले नावाडीह गांव में एक जनवरी को सामूहिक पिकनिक मनायी गयी. सुबह सभी लोगों ने शिव मंदिर और दुर्गा मंडप में पूजा-अर्चना कर गांव में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की. गांव के बुजुर्ग रामकृपाल ओझा, भोलानाथ पांडेय, सुनीत कुमार ओझा ने बताया कि इस प्रकार का पिकनिक जीवन काल में नहीं हुआ था. एक साथ सौ घर के महिला-पुरुष का साथ बैठकर नये साल का लुत्फ उठाना अपने आप में ऐतिहासिक पल है. उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर आज तक इस प्रकार का आयोजन नये साल के पहले दिन नहीं हुआ था. वर्ष 2026 में गांव के नवयुवकों ने जिस मकसद से यह कदम उठाया है, वह आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा.

बरही चौक के गोलंबर से टकराया वाहन, तीन गंभीर

बरही. बरही चौक के गोलंबर से 31 दिसंबर की रात एक चार पहिया वाहन टकरा गया. जिससे वाहन पर सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये. इनकी पहचान मृत्युंजय यादव (28 वर्ष), आर्यन कुमार (25 वर्ष) व अनिकेत वर्मा (30 वर्ष) के रूप में हुई है. चौक पर मौजूद पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों घायलों को तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं वाहन को पुलिस कब्जे में लेकर बरही थाना ले आयी. वहीं 31 दिसंबर की रात ही एक अन्य चार पहिया वाहन चौक के गोलंबर से दूसरी तरफ टकरा गया. वाहन में सवार लोग तो बच गये, पर गोलंबर का ग्रिल फेंसिंग क्षतिग्रस्त हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola