फीवर सर्वे कार्यक्रम 25 अप्रैल तक चलेगा

Author Ramsharan
Updated:
विज्ञापन

ब्लड जांच के दौरान पॉजिटिव पाये जाने पर त्वरित इलाज किया जायेगा.

विज्ञापन

इचाक. मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत फीवर सर्वे अभियान जारी है. अभियान के तहत एएनएम, एमपीडब्ल्यू एवं सहिया साथी घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों का रक्त स्लाइड में ले रहे हैं. जांच के दौरान मलेरिया पाये जाने पर उन्हें मुफ्त में दव दी जायेगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय कुमार, मलेरिया टेक्नीशियन संत कुमार ने बताया कि यह अभियान 15 अप्रैल से शुरू हुआ, जो 25 अप्रैल तक चलेगा. ब्लड जांच के दौरान पॉजिटिव पाये जाने पर त्वरित इलाज किया जायेगा. अभियान को सफल बनाने में मलेरिया टेक्नीशियन संत कुमार, बीपीओ अनिता तिर्की, लेखा प्रबंधक रत्नेश कुमार सिंह, फार्मासिस्ट रमेश कुमार, सभी एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सहिया समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
रामशरण शर्मा

लेखक के बारे में

By रामशरण शर्मा

रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola