कर्णपुरा कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 27 Dec 2025 10:45 PM
अंधविश्वास व नशामुक्ति विषय पर विद्यार्थियों ने रखे विचार
बड़कागांव. कर्णपुरा कॉलेज में अंधविश्वास व नशामुक्ति विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्राचार्य डॉ कीर्तिनाथ महतो ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करना व जागरूकता फैलाना है. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. श्वेता कुमारी ने प्रथम, दिव्या कुमारी ने द्वितीय तथा शिवम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर महाविद्यालय के सचिव टुकेश्वर प्रसाद उपस्थित थे. प्रतियोगिता का संचालन डॉ अनु कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन प्रो फजरुद्दीन अहमद ने किया.
राष्ट्रीय नाई महासभा इचाक का पुनर्गठन
इचाक. राष्ट्रीय नाई महासभा इचाक के पुनर्गठन को लेकर भैरव मठ मंदिर के प्रांगण में शनिवार को प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. पर्यवेक्षक जिला सचिव श्रीकांत ठाकुर की देख रेख में चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष संतोष ठाकुर एवं महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष मंगुरा पंचायत की मुखिया मीना देवी को बनाया गया. इसके अलावा उपाध्यक्ष भरत ठाकुर, दिलीप ठाकुर, बबलू शर्मा, सचिव विक्रम शर्मा, उपसचिव गोपाल ठाकुर, रामकृष्ण ठाकुर, सीताराम ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज ठाकुर, उपकोषाध्यक्ष मेघलाल ठाकुर, संगठन मंत्री बचनदेव ठाकुर, उपसंगठन मंत्री विशाल ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रजनी शर्मा, मोनिका देवी, ललिता देवी, सचिव मंजू देवी, सहसचिव बेबी देवी, रीता देवी, ललिता देवी, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी, उपकोषाध्यक्ष किरण देवी, संगठन मंत्री सरस्वती देवी, उपसंगठन मंत्री द्रोपदी देवी, प्रतिमा देवी एवं वीणा देवी शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










