फ्लाइओवर निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटा

Updated:
विज्ञापन
फ्लाइओवर निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटा

सीओ के नेतृत्व में कार्रवाई

विज्ञापन

चौपारण. फ्लाइओवर निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है. मंगलवार को सीओ संजय यादव खुद जेसीबी मशीन के साथ सड़क पर उतरे और निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को हटाने का अभियान शुरू कराया. चौपारण चट्टी में फ्लाइओवर निर्माण कार्य लंबे समय से अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रहा था. कई बार नोटिस देने के बावजूद कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया. जिससे परियोजना के काम की रफ्तार धीमी पड़ गयी थी. इसे गंभीरता से लेते हुए सीओ ने पुलिस बल और प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. अभियान के दौरान सड़क किनारे बने अस्थायी दुकान, ठेला और अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से हटाया गया. इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया कि विकास कार्य में बाधा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सीओ ने कहा कि पहले ही अतिक्रमणकारियों को पर्याप्त समय दिया जा चुका है, अब कार्रवाई अनिवार्य है. प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया. वहीं स्थानीय लोगों का एक वर्ग इस कदम का समर्थन करते हुए इसे विकास के लिए जरूरी बता रहा है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola