पंचपदी शिक्षण पद्धति अपनाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
पंचपदी शिक्षण पद्धति अपनाने पर जोर

आचार्य कार्यशाला संपन्न

विज्ञापन

हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली में तीन दिवसीय विद्यालय आचार्य कार्यशाला का समापन हुआ. विभाग निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पंचपदी शिक्षण पद्धति के माध्यम से शिक्षा देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आचार्य पहले स्वयं को अपडेट करें. कक्षा में नवाचार अपनायें, तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है. प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि आचार्यों का दायित्व है कि वे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें. जिससे उनका समग्र विकास हो सके. उन्होंने विद्यालय की वार्षिक कार्ययोजना, विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. समिति सदस्य डॉ चेतलाल प्रसाद ने पीपीटी पर प्रकाश डाला. पूर्व प्रधानाचार्य जयनारायण पांडेय ने कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान को आगामी सत्र में लागू करने का आह्वान किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी आचार्य अनिल कुमार ने किया.

झरपो के हनुमान मंदिर की वर्षगांठ मनी

टाटीझरिया. हनुमान जयंती पर गुरुवार को झरपो बजरंग क्लब महतो मुहल्ला के हनुमान मंदिर की वर्षगांठ मनायी गयी. मौके पर सुंदर कांड का पाठ व हवन किया गया. जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. इस अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष काली प्रसाद, दिनेश्वर प्रसाद, जिप सदस्य रामप्रसाद उर्फ कंपनी, विनोद कुमार, जालो महतो, रामबिलास शर्मा, छोटन शर्मा, प्रबील महतो, सिकंदर कुमार, मुकेश कुमार, दशरथ प्रसाद, कौलेश्वर प्रसाद, कौलेश्वर साव, अजय कुमार वर्मा, बीरेंद्र प्रसाद, नरेश प्रसाद, रोहित प्रसाद, सुनील प्रसाद, रवि कुमार सहित अन्य का योगदान रहा

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola