हजारीबाग की आठ साल की स्वास्तिका ने चेस में रचा इतिहास, फिडे की रेटिंग सूची में मिलेगा स्थान

शतरंज खिलाड़ी स्वस्तिका | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग की 8 वर्षीय स्वास्तिका प्रजापति फिडे रेटिंग सूची में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं।
हजारीबाग. हजारीबाग की आठ साल की बच्ची स्वास्तिका प्रजापति ने चेस में इतिहास रच दिया है. अनिस चेस अकादमी की आठ वर्षीय खिलाड़ी स्वास्तिका प्रजापति का नाम एक अगस्त को जारी होने वाली विश्व शतरंज महासंघ (एफआइडीइ) की रेटिंग सूची में शामिल होगा. इसके साथ ही वह हजारीबाग की सबसे कम उम्र की अंतरराष्ट्रीय एफआईडीई रेटेड बालिका शतरंज खिलाड़ी बन जायेंगी.
बरही के डीएवी स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ती है स्वास्तिका
स्वास्तिका डीएवी पब्लिक स्कूल, बरही की कक्षा तीन की छात्रा हैं. उन्होंने छह वर्ष की उम्र में अनिस चेस अकादमी से ऑनलाइन शतरंज प्रशिक्षण शुरू किया था. हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उन्होंने 10 एफआइडीइ रेटेड खिलाड़ियों का मुकाबला करते हुए 4.5 अंक अर्जित किये. इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एफआइडीइ रेटिंग हासिल हुई. इधर, अकादमी के खिलाड़ियों ने अन्य प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया है.
रीजनल चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
दीपांकर भट्टाचार्य और नम्रता टोप्पो का चयन पटना में होने वाली सीआईएससीई रीजनल शतरंज चैंपियनशिप के लिए हुआ है. वहीं, सेंट जेवियर्स स्कूल के 11 वर्षीय छात्र आधृत सिंह विद्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आयोजित सीआईएससीई राष्ट्रीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में भाग लेंगे. अकादमी के कोच एवं निदेशक सिकंदर अनीस ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर खुशी जतायी. हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह और सचिव मनमीत अकेला ने स्वास्तिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










