बिजली चोरी करते आठ लोग पकड़ाये, प्राथमिकी

Updated at : 24 Apr 2025 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी करते आठ लोग पकड़ाये, प्राथमिकी

प्रखंड के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान आठ लोगों को अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया, जिसमें गैड़ा निवासी इंद्रदेव मोदी, चुगलामों निवासी गांगो रविदास, राजन रविदास, चौहान पासवान, बरकंनगांगों निवासी राम बाबू कुमार, पेमा महतो, लिलधारी यादव व सद्दाम अंसारी के नाम शामिल है. उक्त लोगों के खिलाफ सहायक विद्युत अभियंता अवर प्रमंडल सत्यनारायण भोक्ता ने बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि यह अभियान बिजली बिल बकाया रखने तथा पोल से टोका लगाकर अतिरिक्त फेज खींचकर बिजली चोरी करनेवालों के खिलाफ चलाया गया था. पकड़े गये लोगों पर बिजली विभाग द्वारा आर्थिक जुर्माना भी लगया गया है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल पांच हजार से ज्यादा बाकी है, उनपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उपभोक्ताओं को मीटर लगाना अनिवार्य है.

कदमा देवी मंडप से दानपेटी की चोरी

कटकमसांडी. कदमा स्थित देवी मंडप में बुधवार देर रात दान पेटी चोरी हो गयी. चाेरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. देवी मंडप के पुजारी धीरज पांडेय ने बताया कि दान पेटी में करीब पंद्रह हजार रुपये थे. डेढ़ साल में चोरी की यह तीसरी घटना है. इस संबंध में थाना में आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola