जवाहर नवोदय विद्यालय हजारीबाग में संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

Author Ramsharan
Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के 83 नवोदय विद्यालयों के 288 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं.

विज्ञापन

झारखंड, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के 83 विद्यालयों से 288 विद्यार्थी हुए शामिल इचाक. नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा, हजारीबाग में सोमवार को तीन दिवसीय संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. उदघाटन मुख्य अतिथि ओएसडी प्रदीप कुमार ने किया. इससे पहले प्राचार्य विनोद कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया. प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के 83 नवोदय विद्यालयों के 288 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं. मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार ने बच्चों से कहा कि आप सब देश के भविष्य हैं. नवोदय परिवार को आप पर गर्व है़ लेकिन जिस दिन आप में से कोई छात्र या छात्रा कबड्डी में देश का प्रतिनिधित्व करेगा, वह दिन नवोदय परिवार के लिए अविस्मरणीय होगा. विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल हमें जीवन जीने की कला सिखाता है. संगीत शिक्षक अभिनीत कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. संचालन छात्रा अनिका सिन्हा एवं अनुप्रिया ने किया. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अवधेश कुमार यादव ने किया. मौके पर शिक्षक मो तनवीर अकबर खान, शिक्षिका सुचिता कुजूर, गीतांजलि पांडेय, एसके प्रसाद, अनिल कुमार, बीपी तिवारी, गणेश शंकर, गणेश चौधरी, प्रशांत बालाजी, वीसी मौर्य, एके साहू, आशा पासवान, ए आलम, दीपक यादव, कमलेश कुमार महतो, राज कुमार महतो, मनोज सिंह, अंजू झा, जया जायसवाल, अबिता सोरेन, अभिषेक अविरल, सुनील चौबे सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
रामशरण शर्मा

लेखक के बारे में

By रामशरण शर्मा

रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola