झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का जिला सम्मेलन

Updated at : 25 Feb 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का जिला सम्मेलन

झारखंड के मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : भुवनेश्वर मेहता

विज्ञापन

झारखंड के मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : भुवनेश्वर मेहता हजरीबाग. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का जिला सम्मेलन हजारीबाग में मंगलवार को हुआ. अध्यक्षता प्रवीण मेहता ने की. संचालन गणेश कुमार सीटू ने किया. सम्मेलन में झारखंड आंदोलनकारियों एवं विस्थापितों ने अपने अधिकार की रक्षा के लिए 24 मार्च को विधान सभा का घेराव करने का निर्णय लिया. झारखंड आंदोलनकारियों को मान सम्मान, अलग पहचान, रोजी रोजगार एवं नियोजन की गारंटी की मांग सरकार से की गयी. साथ ही झारखंड आंदोलनकारी कल्याण बोर्ड एवं झारखंड राज्य विस्थापन आयोग का गठन करने पर भी चर्चा की गयी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया. मुख्य अतिथि भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, विशिष्ट अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी एवं विस्थापित अपने भविष्य की रक्षा के लिए सामने आये. विभिन्न योजना और परियोजनाओं के नाम पर झारखंडियों को ठगने और लूटने का काम किया जा रहा है. झारखंड अलग राज्य के मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है. विशिष्ट अतिथि एवं मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड एवं झारखंडियों के अस्तित्व एवं अस्मिता आज खतरे में है. हमें मिलकर जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संपदाओं की रक्षा करनी है. घेराव कार्यक्रम के लिए कमेटी बनी : सम्मेलन में विधानसभा घेराव के लिए कमेटी का गठन किया गया. जिसमें केंद्रीय सचिव सुखदेव यादव, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी व अध्यक्ष प्रवीण प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष शेर मोहम्मद खान, महासचिव गणेश कुमार सीटू, कोषाध्यक्ष दिनेश महतो, संगठन सचिव महेंद्र ठाकुर, सचिव रवि कुमार सिंह व दुलार चंद्र प्रसाद, सह संगठन सचिव जगदीश यादव, नंदलाल साहू, रामेश्वर राम कुशवाहा, मो खलील अंसारी, अजय साहू, जासो देवी, अनिरुद्ध प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद, निसार अहमद, क्यूम अंसारी, अर्जुन राम, कमल प्रसाद मेहता को शामिल किया गया. मौके पर पुष्पा बरदेवा, जौनी देवी उरांव, गीता देवी, ठाकुर महतो, महानंद महतो, दीपक मेहता, मुजीब अंसारी, चिंतामणि महतो, मो सुल्तान, तबारक अंसारी, रियासत अंसारी, मो वकील अंसारी, चंदर राम, महतो सोरेन, सलखु हांसदा, बिरसा मुंडा, चारकोल सिंह, अरविंद मरांडी, मोतीलाल बेसरा, विशुन हेंब्रम, भूखल मझु महतो सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola