सांपों को दूर रखने वाले जूते का निर्माण
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 30 Mar 2026 10:59 PM
डॉ बिमल कुमार मिश्रा का 13वां पेटेंट
हजारीबाग. आदर्श कॉलेज, राजधनवार के प्राचार्य एवं गणितज्ञ डॉ बिमल कुमार मिश्रा को उनका 13वां पेटेंट प्राप्त हुआ है. यह भारतीय पेटेंट एक अभिनव तकनीक पर आधारित है. जिसमें ऐसे विशेष जूते का निर्माण किया गया है, जो सांपों को दूर रखने में सक्षम हैं. इस आविष्कार में जूते के हील या मिडसोल में सक्रिय एवं निष्क्रिय कंपन उत्पन्न करने वाले मॉड्यूल को एकीकृत किया गया है. जो नियंत्रित निम्न-आवृत्ति के कंपन को उत्पन्न करता है. यह कंपन विशेष रूप से डिजाइन प्लेट के माध्यम से जमीन में प्रसारित होते हैं. जिससे सांपों को पहले ही दूर रहने का संकेत मिल जाता है. यह तकनीक विशेष रूप से कृषि क्षेत्रों, जंगलों और ग्रामीण इलाकों में कार्य करने वाले लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी और पर्यावरण अनुकूल है. प्रो मिश्रा के अब तक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में 140 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं. वे पूर्व में बीआइटीएस पिलानी तथा बीआइटी मेसरा में गणित विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. डॉ बिमल कुमार मिश्रा हजारीबाग के मटवारी के निवासी हैं और वे प्रसिद्ध गणितज्ञ स्व प्रो बीएन मिश्रा के पुत्र हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










