झुरझुरी गांव में शांति व्यवस्था के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

Edited by REYEJ
Updated:
विज्ञापन

बरही अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडू ने झुरझुरी में 14 अप्रैल से अगले आदेश तक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है.

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड के झुरझुरी में रविवार को शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक घटना के बाद सुरक्षा के ख्याल से और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बरही अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडू ने झुरझुरी में 14 अप्रैल से अगले आदेश तक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. झुरझुरी मस्जिद के समीप श्रीनाथ होनहोगा, ज्वाला कुमार, रवि रंजन, तरबेचवा मस्जिद के समीप याशिर हुसैन रिजवी, अशोक ठाकुर, जनसेवक, धानेश्वर गोप तथा झुरझुरी के यज्ञ स्थल के पास अमित कुमार दुबे, मिंटू कुमार रजक, कैलाश प्रसाद कुशवाहा को प्रतिनियुक्त किया गया है. बरकट्ठा थाना प्रभारी राजेश कुमार भोगता को दंडाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
REYEJ

लेखक के बारे में

By REYEJ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola