बच्ची के हत्यारे को फांसी देने की मांग

Updated:
विज्ञापन
बच्ची के हत्यारे को फांसी देने की मांग

झामुमो का प्रदर्शन

विज्ञापन

हजारीबाग. 12 वर्षीय बच्ची के हत्यारे को फांसी देने और भाजपा द्वारा ऐसे लोगों को संरक्षण दिये जाने के विरोध में झामुमो ने गुरुवार को पूरे शहर में प्रदर्शन किया. इस दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा ने कहा कि भाजपा के लोग हमेशा झारखंड सरकार को बदनाम करने में लगे रहते हैं. भाजपा का असली चेहरा अब सामने आ गया है. सत्ता से बाहर रहने के कारण भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में ऐसे आपराधिक तत्वों को हमेशा संरक्षण देती रही है, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार के पुलिस पदाधिकारियों ने सूझ बूझ से कार्य किया और असली हत्यारों को ढूंढ निकाला. जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने हत्यारे को फांसी देने की मांग की. जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि जब भी भाजपा के सांसद व विधायक पीड़ित परिवार से मिलने जाते थे, भाजपा के लोग आरोपी भीम राम को हमेशा बीच में बैठाने का काम करते थे. बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि ऐसे अपराधी को बीच चौराहे में फांसी देनी चाहिए. केंद्रीय सचिव सुनील शर्मा, विकास राणा, रंजीत मेहता, सत्येंद्र मेहता, रामकुमार मेहता, राजेश मेहता, नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, मो निसार अहमद, राजा खान सहित अन्य ने सभा को संबोधित किया. विरोध प्रदर्शन में हजारों महिला-पुरुष शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola