युवक पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 28 Dec 2025 10:55 PM
रांची के पल्स हॉस्पिटल में इलाजरत
हजारीबाग. बेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के नावाडीह मैदान के पास केदला निवासी उपेंद्र कुमार महतो (29 वर्ष) पर जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया. इलाज रांची स्थित पल्स हॉस्पिटल में चल रहा है. इस संबंध में घायल उपेंद्र की पत्नी चांदनी कुमारी ने बेस्ट बोकारो ओपी में 27 दिसंबर को लिखित शिकायत दर्ज करायी है. जिसमें कहा है कि 25 दिसंबर की रात करीब 11.10 बजे पति घर लौट रहे थे. इसी दौरान नावाडीह मैदान के पास गांव के ही कुछ लोग उनके साथ गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की नीयत से मारपीट शुरू कर दी. मारपीट का आरोप बिहारी कुमार महतो, आदर्श कुमार, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार एवं जेसीबी चालक गणेश कुमार महतो पर लगाया है. पुलिस जांच में जुटी है.
यूथ विंग का अभियान जारी, सांसद ने बांटे कंबल
हजारीबाग. हजारीबाग यूथ विंग की ओर से चलाये जा रहे शीतकालीन राहत अभियान के तहत रविवार को वार्ड 26 में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण है. जरूरतमंदों की मदद ही सच्चा मानव धर्म है. अब तक संस्था की ओर से 500 कंबल का वितरण किया गया है. इस वर्ष 2000 कंबल बांटने का लक्ष्य है, जिसे फरवरी 2026 तक पूरा किया जायेगा. संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन व अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि समाजसेवा उनके लिए जिम्मेदारी है न कि केवल कार्यक्रम. मौके पर वार्ड पार्षद मोना देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










