चरही रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 15 Nov 2025 10:57 PM
शव की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस जांच में जुटी
चरही. चरही रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है. थाना प्रभारी विमल कांत बिमल ने बताया कि उक्त युवक पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में भटकते हुए देखा जा रहा था. प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जतायी गयी है. पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में सूचना दे दी है. खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी.
अलग-अलग मामले में पुलिस ने दो को भेजा जेल
बड़कागांव. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामले में दो अभियुक्त को बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कांड संख्या 198/25 के तहत आर्यकर्ण निधि के सदस्य देवदीप कुमार उर्फ दिलीप (पांडेय टोला, खिरगांव, हजारीबाग, स्थायी पता सोनपुरा, बड़कागांव) के विरुद्ध कुमारी अरुणिमा पोद्दार ने आवेदन देकर चिट फंड बैंक बनाकर पैसा गबन करने का आरोप लगाया था. वहीं दूसरे आरोपी गंगादोहर निवासी मनोज महतो के विरुद्ध जीआर संख्या 329/12, टीआर 2807/17 फॉरेस्ट एक्ट 317/12 के मामले में कुर्की वारंट था. कार्रवाई में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, एसआइ अभिषेक कुमार, अमित कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










