कम राशन देने की शिकायत पर डीसी ने एमओ को लगायी फटकार

Updated:
विज्ञापन
कम राशन देने की शिकायत पर डीसी ने एमओ को लगायी फटकार

प्रखंड के बेडम पंचायत भवन में बुधवार को डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में जनता दरबार लगा. इसका शुभारंभ डीसी समेत डीएसपी, बीडीओ, सीओ, जिप सदस्य, सांसद प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

टाटीझरिया : प्रखंड के बेडम पंचायत भवन में बुधवार को डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में जनता दरबार लगा. इसका शुभारंभ डीसी समेत डीएसपी, बीडीओ, सीओ, जिप सदस्य, सांसद प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से किया.

जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होते हुए डीसी ने कहा कि हजारीबाग जिले में 21 पंचायत को विशेष पंचायत की श्रेणी में रखा गया है, जिसमें बेडम पंचायत भी है. 21 पंचायतों के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड है. यहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया.

कटकमसांडी : नि:शक्तों का पेंशन स्वीकृत

कटकमसांडी. प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को कटकमसांडी प्रखंड के आराभुसाई और कटकमदाग प्रखंड के सलगावां पंचायत में जनता दरबार लगा. कार्यक्रम में आराभुसाई, सलगावां सहित आसपास के पंचायतों के ग्रामीणों ने विधवा पेंशन, वृद्ध पेंशन, निशक्त पेंशन, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, पीएम आवास, राशन कार्ड से संबंधित आवेदन दिये. बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ अनिल कुमार व रेणु कुमारी ने लोगों की समस्याओं को सुना. शिविर में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, अजय राणा, मुखिया संजू देवी, मनरेगा बीपीओ रेणु बाला, जेई अरुण कुमार, पूर्णिमा कुमारी, विकास केसरी शामिल थे.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola