कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

हुटाप के पास हादसा, घटना के बाद चालक कार लेकर हो गया फरार
दारू. थाना क्षेत्र के मेढ़कुरी कला निवासी कौलेश्वर साव की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. जानकारी के अनुसार कौलेश्वर साव बीएसएफ में प्राइवेट में काम करता था. वह प्रतिदिन की तरह रविवार को साइकिल से बीएसएफ में ड्यूटी जा रहा था. इसी दौरान हुटपा के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक कार के साथ फरार हो गया. इधर, स्थानीय लोगों ने कौलेश्वर को गंभीर अवस्था में शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल पहुंचाया. जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग लाया गया. जहां सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक का अंतिम संस्कार सेवाने नदी श्मशान घाट पर किया गया.
अवैध गिट्टी लदा वाहन जब्त, चालक फरार
चौपारण. जीटी रोड में अवैध गिट्टी से लदे वाहन को प्रशासन की टीम ने सोमवार को जब्त कर लिया. प्रशासन की टीम को देख चालक गाड़ी को बीच सड़क पर छोड़ फरार हो गया. इस अभियान में सीओ संजय कुमार यादव एवं थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के अलावा पुलिस के जवान शामिल थे. जब्त वाहन की तलाशी ली गयी, लेकिन गिट्टी एवं गाड़ी का कोई पेपर नहीं मिला. पुलिस जब्त वाहन को थाना ले आयी है. कार्रवाई के लिए चालक एवं वाहन मालिक के नाम का पता लगाया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




